Big Breaking: कांग्रेसी नेता सहित परिवार के चार लोगों के सामूहिक आत्महत्या के मामले में हुआ विशेष जांच टीम का गठन…विधायको ने सौंपा एसपी को ज्ञापन… पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठाएं सवाल…!

जांजगीर चांपा। शहर के कांग्रेसी नेता पंचराम यादव सहित परिवार के चार लोगों के सामूहिक आत्महत्या के मामले में कांग्रेसी विधायको के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौप कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वही पुलिस के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाएं हैं। पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की मामले में विशेष जांच टीम की गठन की गई है

Random Image

ज्ञापन सौंपने वालों में जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश सहित जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सहित भारी संख्या कांग्रेसी एसपी आफिस पहुंचे और लिखित में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जांच की मांग की।
शहर के इस दर्दनाक घटना को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी यादव परिवार को संवेदना व्यक्त की है।

ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद मृतक परिवार के लड़के होश में थे पुलिस चाहती तो बयान ले सकती थी, लेकिन पुलिस घटना को हल्के में लिया और मृतक परिवार को तत्काल बिलासपुर रेफर कर दिया गया, जिसके चलते बयान सामने नहीं आ पाया। अगर घटना के सूचना पर पुलिस मौके पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर बयान ले लेती तो घटना की जानकारी हो सकती थी। लेकिन ऐसा नही हो पाया

घटना की जानकारी पर मीडिया घटनास्थल पर पहुंची तो फॉरेंसिक की टीम भी जांच कर रही थी जांच के बाद जब पुलिस अधीक्षक से मीडिया ने जानकारी लेनी चाही तब एसपी मीडिया से दूरी बनाते रहे.. जानकारी देने में आना-कानी करते रहे। कई बार मीडिया और पुलिस के बीच घटना की जानकारी को लेकर बहस भी हुई। तब जाकर पुलिस मीडिया से चर्चा की।

घटना को लेकर मीडिया जब पुलिस अधीक्षक का वर्जन लेना चाहती थी लेकिन पुलिस अधीक्षक वर्जन देने से बचते रहे। आखिर पुलिस क्यों मीडिया में बयान देने से बच रही थी, यह भी एक बहुत बड़ा सवाल खड़े हो रहा है। आखिर क्यों पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से दूरियां बनाई?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में निम्नलिखित अधिकारियों की विशेष टीम गठित किया गया है :- 01. श्री विजय पैकरा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय 02. निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर 03. उप निरी. पारस पटेल प्रभारी सायबर सेल 04. सउनि राम प्रसाद बघेल थाना जांजगीर