10 हजार महिलाएं उतरी सड़को पर, इन मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्लाबोल

Raipur: प्रदेश में स्वास्थ्य मितानिन संघ कि महिलाओं का हल्ला बोल देखा गया। स्वास्थ्य मितानिन संघ की महिलाओं का आज सोमवार को सांकेतिक विशाल धरना प्रदर्शन हुआ। राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा खोला, 5 सूत्री मांगों को लेकर 10,000 से ज्यादा महिलाएं पहुंची बूढ़ा तालाब धरना स्थल पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद की।

स्वास्थ्य मितानिन की ये है मांगे

राज्य अंश बढ़ाकर 75 प्रतिशत से 100 प्रतिशत करने कि मांग, प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त राशि प्रतिमाह ₹5000 प्रदान किए जाने की मांग, मितानिन को उनके निर्धारित कार्यकाल में जिसमें राशि मिलती है उसे अतिरिक्त अन्य सभी कार्यों को करती हैं उसे भी राशि दिये जाने की मांग, भविष्य निधि जमा करने की मांग .. इसके साथ हुई बीसी, एसपीएस, ओएमटी, मितानिन निष्पक्ष दोबारा जांच की मांग।


मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश स्वास्थ्य विधानी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सरोज सेंगर ने बताया कि 5 सूत्री मांगों को लेकर आज प्रदर्शन पर बैठे हैं। पूर्व में भी सभी जिलों में हड़ताल कर शासन को ज्ञापन दिया था। सभी सम्मानीय विधायकों एवं मुख्यमंत्री को पूरे प्रदेश भर में ज्ञापन दिया गया। लेकिन शासन द्वारा हमारी मांगों को देखकर कोई कार्यवाही नहीं की गई। अब मजबूत होकर हम पूरे छत्तीसगढ़ में सभी मितानिन अपनी 5 सूत्री मांगों प्रदर्शन कर रहे है।