
FatafatNews Desk: आज गोवर्धन पर्व पर दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। यहां से आज मां गंगा की डोली उनके मायके उखीमठ के मुखबा गांव प्रस्थान करेगी। आज रात मां गंगा की डोली चंडेश्वरी देवी मंदिर (माकेंडेय मंदिर) में विश्राम करेगी। इसके बाद 27 को उखीमठ पहुंचेगी। शीतकाल में 6 महीने मां के दर्शन यहीं होंगे।




