छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप का निधन हो गया। वे 85 साल के थे। निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

Random Image

पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने निधन पर शोक जताया है। दिवंगत रामाधार कश्यप ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्यनिर्माण आंदोलन के अग्रणीयोद्धा और छत्तीसगढ़ भातृसंघ के महामंत्री रहे।