Big Breaking : अब इन 2 ज़िले में लगा लॉकडाउन… कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बलौदाबाजार/कोरिया। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। रोजाना के बढ़ते आंकड़े से लोगों में खौफ का माहौल है। इसी के तहत बलौदाबाजार और कोरिया में लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां कोरोना के आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन और कोरिया कलेक्टर सत्य नारायण राठौर ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।

बता दें कि बलौदाबाजार में 11 अप्रैल की शाम 6 बजे से 21 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जिले में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान जिले की सभी सीमाएं पूर्ण रूप से सील रहेंगी।

वहीं कोरिया में 11 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक ज़िले में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान ज़िले की सभी सीमाएं पूर्ण रूप से सील रहेंगी।

आदेश- (बलौदाबाजार)

whatsapp image 2021 04 09 at 85501119052614635261
whatsapp image 2021 04 09 at 81479837152065936796
whatsapp image 2021 04 09 at 84618430366655308420

आदेश- (कोरिया)

screenshot 2021 04 09 20 57 37 278902509717637925227
screenshot 2021 04 09 20 57 48 28341555822995711219
screenshot 2021 04 09 20 57 57 854358703662563636964