Breaking : कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची…. सोनिया, राहुल समेत कई बड़े चेहरे शामिल… लेकिन इन्हें नहीं मिली जगह

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिय गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के अलावा पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्ध, अभिजीत मुखर्जी और मोहम्मद अजहरुद्दीन, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि इस बार अभी तक कांग्रेस के किसी भी बड़े राष्ट्रीय नेता ने बंगाल में प्रचार नहीं किया है।

इधर, बंगाल चुनाव के पहले चरण लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल जैसे असंतुष्ट नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है। जबकि, G23 के अखिलेश सिंह को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।