धान खरीदी प्रभारीयों की मांग पूरी नही होने पर 8 मार्च से करेगें भुख हड़ताल…तीन सुत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन जारी..

जांजगीर चांपा। धान खरीदी करने के बाद अब धान परिवहन की समस्या सरकार के लिए बडी चुनौती बन गई है.जांजगीर चांपा जिला के धान खरीदी प्रभारी सप्ताह भर आंदोलन में बैठ गए है और किसानो के साथ साथ राज्य सरकार की पीडीएस सिस्टम और खाद वितरण के काम पर रोक लगा दिए ह.ै इतना ही नही अब इस आंदोलन का प्रदेश स्तर में विस्तार करने की तैयारी में है. शुक्रवार की शाम अधिकारियो और संगठन की चर्चा हुई और चर्चा के बाद भी कोई नतीजा नही निकलने के कारण आँदोलन कारियो ने 8 मार्च से भुख हडताल करने का ऐलान कर दिया है. जिले के 230 धान खरीदी केंद्र के प्रभारी तीन दिनो से शासन का काम बंद कर आँदोलन कर रहे है. जिला मुख्यालय में नोडल कार्यालय के सामने तीन सूत्रिय मांग को लेकर धरना में बैठे कर्मचारियो के समर्थन में संघ के प्रदेशाध्यक्ष और उपाध्यक्ष आँदोलन में शामिल हुए और उन्होने धान खरीदी के बाद अब तक 15 हजार मिट्रीक टन धान का उठाव नही होने से धान खरीदी केंद्र प्रभारियो को नुकसान और आर्थिक परेशानी होने का आरोप लगाया है .उन्होने जिला विपणन अधिकारी,खाद्य अधिकारी और उप पंजीयक के सामने धान का शीध्र परिवहन करने धान का सुखद देने और पिछले वर्ष धान खरीदी में जीरो शार्टेज का प्रोत्साहन राशि दिए जाने की मांग की और मांग पूरा नही होने पर आँदोलन को प्रदेश स्तर में उग्र रुप देने की चेतावनी दी है। धान खरीदी केंद्र प्रभारियो के आँदोलन को समाप्त कराने पहुंचे जिले विपणन अधिकारी जिला खाद्य अधिकारी और उप पंजीयक ने कर्मचारियो की मांग को शासन स्तर तक पहुचाने का आश्वासन दिया और सप्ताह भर के अँदर पांच मिट्रीक टन धान परिवहन का दावा किया और उन्होने आँदोलन कारियो को आँदोलन समाप्त होने का दावा किया है। धान खरीदी में दौरान बारदानो की कमी और खरीदी में संसाधन की कमी के आरोप के कारण राज्य सरकार विपक्ष के निशाने में रही लेकिन किसी तरह धान खरीदी पूरा करने के बाद अब सरकार अपने ही कर्मचारियो के निशाने में आ गई है. अब शासन प्रशासन धान खरीदी केंद्र प्रभारियो की मांग पर किस तरह का कदम उठाती है इस पर सबकी निगाह टिकी है।

 

 

DON'T MISS

More

    LIFESTYLE NEWS

    More

      HOUSE DESIGN

      TECH AND GADGETS

      More

        STAY CONNECTED

        20,827FansLike
        71,458FollowersFollow
        32,600SubscribersSubscribe
        - Advertisement -[covid-data]
        WhatsApp Image 2019 09 11 at 12.27.19 PM

        MAKE IT MODERN

        LATEST REVIEWS

        सेना LOC के पास हर चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार…सेना...

        0
        फ़टाफ़ट डेस्क. सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि सशस्त्र बल जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास किसी भी सुरक्षा...

        PERFORMANCE TRAINING

        54119602 dismiss red stamp text on white

        15 शिक्षक बर्खास्त : 15 साल से ऐसे कर रहे थे नौकरी.. FIR दर्ज...

        0
        रायगढ़. ज़िले के सांरगढ़ और बरमकेला ब्लॉक में अस्थाई जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी कर रहे 15 सहायक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया...
        30.11.16 CM 02

        रमन ने न्यूयार्क में कहा विमुद्रीकरण और जीएसटी से भारत को मिलेगी नई ताकत..!

        0
        छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए व्यापक अवसर और प्रबल संभावनाएं संयुक्त राज्य अमेरिका-भारत व्यापार परिषद ने आज न्यूयार्क में ’छत्तीसगढ़ निवेशक संगोष्ठी’ का आयोजन किया।...
        IMG 20200510 182742

        प्रधानमंत्री कल फिर लेंगे मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक.. मांगे जाएंगे लॉकडाउन...

        0
        नई दिल्ली. देश में चल रहे कोरोना वायरस के हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सोमवार को फिर एक बार सभी राज्यों...
        - Advertisement -[covid-data]
        WhatsApp Image 2019 09 11 at 12.27.19 PM

        HOLIDAY RECIPES

        Breaking : माँ के लिए टिफ़िन छोड़कर घर लौट रहा था...

        0
        भिलाई. जिले में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है. बताया...

        WRC RACING

        HEALTH & FITNESS

        BUSINESS