BIG BREAKING : नगर पालिका में शौचालय निर्माण में 2 करोड़ का हुआ घोटाला… नपा के अधिकारी ठेकेदार से मिली भगत कर किया करोड़ो के राशि का गमन.. तात्कालीन सीएमओ, उप अभियंता, लेखापाल सहित 10 ठेकेदारो को नोटिस जारी…

संजय यादव

जांजगीर चांपा । जांजगीर नैला नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के नाम पर करोडो रुपए का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है.मामले में शहरी विकास अभिकरण के प्रभारी ने जांच कर नगर पालिका के तात्कालीन  सीएमओ , उप अभियंता और , लेखापाल अधिकारी एंव  ठेकेदार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब तलब किया है और जवाब संतुष्टिपूर्ण नही होने पर रिकव्हरी और कानूनी कारवाई करने की चेतावनी दी है। वैसे तो जांजगीर चांपा जिला को वर्ष 2018 में ओडीएफ घोषित कर दिया गया है लेकिन ओडीएफ करने के लिए नगर पालिका के अधिकारियो ने बडा खेल कर दिया और शासन से स्वीकृत राशि से 2 करोड अधिक राशि का बिल पेश कर शासन की राशि का गबन कर लिया है।

मामले की शिकायत शहरी विकास अभिकरण से की गई ,जिस पर डिप्टी कलेक्टर के एस पैकरा ने जांच कर बडी गडबडी का खुलासा किया है. जांच में जांजगीर नैला नगर पालिका में 2 करोड का घोटाला सामने आया है. जांच अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2015 से 2018 में शासन ने जांजगीर नैला नगर पालिका को 2442 शौचालय बनाने 3.76 करोड रुपए की राशि जारी किया था..जिस पर नगर पालिका के अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत से लक्ष्य से अधिक शौचालय का 2337 जिओ टेग कर दिया ,इतना ही नही नगर पालिका के अधिकारियो ने लक्ष्य से कम 19 सौ शौचालय बना कर 6 करोड रुपए अलग अलग मदो से निकाल लिए है.

इस मामले का खुलासा होने के बाद डूडा के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ने नगर पालिका के 4 सीएमओ लेखा अधिकारी  उप अभियंता और 10 ठेकेदार को नोटिस जारी कर सप्ताह भर के अँदर जवाब तलब किया है. और इसे बडी गडबडी बताते हुए सभी संलिप्त लोगो से शासकीय राशि का रिकव्हरी के साथ कानूनी कारवाई करने की चेतावनी दी है। अब देखना होगा कि इन अधिकारीयों एवं ठेकेदारो पर कितनी जल्दी कार्यवाही होती है। इस मामले में नगर पालिका के सीएमओ ने शौचालय निर्माण में तात्कालिन अधिकारियो द्वारा की गई गडबडी को स्वीकार किया और उन्होने लक्ष्य से कम शौचालय बनाने के बाद किस तरह 6 करोड की राशि निकाली गई उसके जानकारी के लिए संबंधित अधिकार कर्मचारी से जानकारी ली जाएगी। केंद्र सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले मे शौच पर रोक लगाने के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रो में करोडो रुपए जारी किए है लेकिन नगर पालिका के अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत से राशि का बंदर बांट हो गया और नगर की स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब देखना होगा कि इन अधिकारीयों व ठेकेदारो को सिर्फ नोटिस दिया जाता है या इन पर कार्यवाही भी होती है।

 

 

DON'T MISS

More

    LIFESTYLE NEWS

    More

      HOUSE DESIGN

      TECH AND GADGETS

      More

        STAY CONNECTED

        20,827FansLike
        71,458FollowersFollow
        32,600SubscribersSubscribe
        - Advertisement -[covid-data]
        WhatsApp Image 2019 09 11 at 12.27.19 PM

        MAKE IT MODERN

        LATEST REVIEWS

        कोरोना पर लिखा हुआ अनु मलिक का यह गाना सोशल मीडिया...

        0
        मनोरंजन. कोरोना संकट के दौरान लोगों को उत्साहित करने के लिए मशहूर सिंगर अनु मलिक ने घर पर बैठे एक गाना लिख दिया जो...

        PERFORMANCE TRAINING

        rajiv rai bhatnagar dg crpf

        नक्सली हमले के बाद राजीव राय भटनागर बनाये गए CRPF के नए डीजी

        0
        नई दिल्ली सुकमा में नक्सली हमले के बाद केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय ने कार्यवाही करते हुए तीन महीने से खाली पड़े सी आरपीऍफ़ डीजी...
        lutpat jashpur

        दूकान से घर लौट रहे व्यापारी से हज़ारों की लूट.. मारुती वैन में सवार...

        0
        दुर्ग. जिले में एक व्यापारी लूट का शिकार हुआ है. दूकान से घर लौटने के दौरान अज्ञात लोगों ने लूट की घटना को अंजाम...
        PicsArt 12 08 01.47.59

        बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में डायल 112 से सुलझेंगी अब किसानों की भी समस्याएं…...

        0
        • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए डायल 112 की सेवा किसानों से जोड़ने के दिए निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़...
        PicsArt 11 03 03.01.58

        जीका वायरस का कहर, एक साथ 14 मरीज मिलने से हड़कंप, प्रेग्नेंट महिला भी...

        0
        उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के एक साथ 14 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इन...
        Screenshot 20201207 180905 WhatsApp

        वीडियो : गांव में भ्रष्ट्राचार की जांच करने पहुंची टीम के सामने ग्रामीणों ने...

        0
        जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा जनपद पंचायत के ग्राम किरारी में सचिव की मनमानी से तंग ग्रामीणो ने आज जांच टीम के सामने ही सचिव...
        - Advertisement -[covid-data]
        WhatsApp Image 2019 09 11 at 12.27.19 PM

        HOLIDAY RECIPES

        भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास.. टेस्ट क्रिकेट में...

        0
        स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पारी और 46 रन से जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम...

        WRC RACING

        HEALTH & FITNESS

        BUSINESS