
बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार).. राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आज रामानुजगंज विद्याक बृहस्पत सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि..दुनिया का ऐसा कोई कार्यक्रम नही है..जो बेचारा विधायक नही करता हो..उन्होंने आरोप लगाया कि..सीसी रोड निर्माण से लेकर बोरवेल खनन का काम तक खुद क्षेत्रीय विधायक कर रहे है..जिससे कांग्रेस के के ही कार्यकर्ता ना खुश है…
दरअसल भाजपा इन दिनों हमलावर है..और तीखे तेवरों के साथ भाजपा के नेता सत्ता पक्ष को वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए..घेरने में जुटी हुई है..वही भाजपा ने आज जिले के राजपुर व रामानुजगंज में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
बता दे कि यह प्रदर्शन भाजपा ने समर्थन मूल्य पर प्रदेश में धान खरीदी को लेकर हो रही परेशानियों को लेकर विधानसभा स्तर पर किया था..
वही एक दिवसीय प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सरगुजा विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह पर तंज कसते हुए निशाना साधा..इसके साथ ही राज्यसभा सांसद ने सार्वजनिक रूप से अधिकारियों को चेतावनी दी है..की सबका रिकार्ड मेरे पास है..समय आने पर बताएंगे।




