गरियाबंद जिले के पांच गांवों में नल-जल योजनाओं के लिए 2.15 करोड़ रूपए मंजूर

 

 

gramin pay-jal-yojna
gramin pay-jal-yojna

 

 

 

 

 

 

 

रायपुर

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत गरियाबंद जिले के पांच गांवों में नल-जल प्रदाय योजनाओं के लिए दो करोड़ 14 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 की कार्य योजना के तहत दी  गई है। इस आशय के आदेश यहां प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। इनमें से विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम रोहिना के लिए 49 लाख 87 हजार रूपए तथा ग्राम चौबे बांधा केे लिए 40 लाख 96 हजार रूपए, विकासखंड देवभोग के ग्राम दिवानमुडा के लिए 40 लाख 10 हजार रूपए तथा ग्राम मोखा गुड़ा के लिए 37 लाख 13 हजार रूपए और विकासखंड छुरा के ग्राम कुरूद के लिए 46 लाख 67 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं।