
अम्बिकापुर
प्रथम चरण के नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन था। जिसके कारण आज अम्बिबकापुर शहर मे काफी गहमागहमी देखी गई। इस गहमागहमी और बारिश के बीच आज दोनो दलो के महापौर प्रत्याशी और सभी 48 वार्डो के प्रत्याशियो ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बीच कलेक्ट्रेट परिसर समेत पूरे शहर मे काफी संख्या मे सुरक्षा बल भी तैनात रहे।
इधर भाजपा के महापौर प्रत्याशी और पार्षद जैसे ही नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पंहुचे। वैसे ही कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डाँ अजय तिर्की शहर के सभी 48 वार्डो से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियो समेत नामांकन के लिए पंहुच गए। कांग्रेस की नामांकन रैली कांग्रेस कार्यालय कोठी घर से शुरु होकर कलेक्ट्रेट परिसर पंहुची। लेकिन इसी दौरान सुबह से बने खराब मौसम के कारण तेज बारिश शुरु हो गई। लिहाजा दोनो दलो की रैली मे आई भीड तितर बितर हो गई। जिसके बाद झमाझम बारिश के बीच कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी ने प्रदेश कांग्रेस सचिव शफी अहमद के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय मे अपना नामांकन दाखिल किया ,, और मीडिया से चर्चा करते हुए डाक्टर तिर्की ने कहा पिछले समय मे जो काम नही हो पाए है उनको पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।
पहले चरण के लिए अम्बिकापुर नगर पालिक निगम मे 29 दिसंबर को मतदान होना है , जिसके लिए दोनो दलो के पास प्रचार प्रसार के लिए महज 13 दिन ही बचे है। बहरहाल झमाझम बारिश के बीच दोनो दलो के महापौर प्रत्याशी ने आज अपना अपना नामाकंन तो भर दिया। पर देखना है कि 29 दिसंबर को किसके पक्ष मे वोटो की मूसलाधार बारिश होती है।