Video: नागिन की तरह बाइक को लहरा रहे थे 3 लड़के, कुछ सेकंड बाद जो हुआ, लोग बोले- टाटा, बाय-बाय, खत्म…

VIDEO. सोशल मीडिया पर आए दिन बाइक पर स्टंट (Bike Stunt) करते लड़कों के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसके अलावा आजकल तो स्कूटी पर स्टंट करती लड़कियों के भी वीडियो वायरल होते हैं। आजकल के लड़के और लड़कियों को सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने और ट्रेंड करने का जुनून सा हो गया हैं। जिसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहते है। यहां तक कि इसके लिए वो अपनी जान को भी खतरे में डालने को तैयार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें कुछ लड़के ऐसा ही करते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्प्लेंडर बाइक पर 3 लड़के सवार हैं और वो बीच सड़क पर बाइक को नागिन की तरह लहराते हुए तेज़ रफ्तार में चला रहे हैं। आप वीडियो में खुद देखिए कैसे बाइक को लड़कों ने नागिन समझ लिया है और लहरा रहे हैं। कुछ ही पलों के बाद आप वीडियो में आगे देखेंगे कि बाइक का बैलेंस बिगड़ता है और बाइक सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा जाती है। तीनों लड़के बाइक से नीचे गिर जाते हैं। तीनों के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया था जिसका ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को ट्विटर पर @NehaAgarwal_97 नाम की यूजर ने 29 मार्च को पोस्ट किया था। कैप्शन में लिखा है- और कर लो मस्ती रोड पर…. इस वीडियो को अबतक 32 हजार से ज्यादा व्यूज, पांच सौ लाइक्स और ढेरों कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा- यह टिक-टॉक वाले हैं। जानबूझ कर गिरे हैं। ध्यान से देखें डिवाइडर पर पहुंचते ही इनके दाएं पैर ऊपर उठा कर फैला दिए, लेकिन यह दूसरों के लिए हानिकारक हैं। कुछ ऐक्शन लेना चाहिए प्रशासन को। इन सबको चोट नहीं लगी है। बाइक भी एक्सपायरी डेट पार है। दूसरे ने लिखा- स्टंट करने वाले लड़के बिना हेलमेट जा रहे हैं। खुद भी मरेंगे दूसरों को भी मारेंगे ऐसे स्टंट करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तीसरे ने कहा- अरे धूम मचा ले…