OMG! 13 फीट लंबे अजगर ने निगला जिंदा हिरण, Live Video सोशल मीडिया पर वायरल

बारां। राजस्थान के हाड़ौती अंचल के बारां जिले में एक विशालकाय अजगर द्वारा हिरण को अपना शिकार बनाने का लाइव वीडियो सामने आया है। यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। अजगर द्वारा जिंदा हिरण निगलने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल रहा है। अजगर करीब पांच-छह घंटे की मशक्कत के बाद हिरण को पूरी तरह निगल पाया। इस दौरान वहां ग्रामीणों का मजमा लग गया, लेकिन बाद में वनकर्मियों ने उनको वहां से हटा। हिरण का शिकार करने वाला अजगर करीब 13 फीट लंबा था।

जानकारी के अनुसार अजगर द्वारा जिंदा हिरण निगलने की यह घटना आदिवासी बाहुल्य बारां जिले के किशनगंज वन क्षेत्र की है। इस इलाके के लालापुरा प्लांटेशन में बुधवार को सुबह वनकर्मियों ने एक अजगर को वयस्क हिरण को जकड़े हुये देखा। अजगर धीरे-धीरे हिरण को निगलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे इसके लिये काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। थोड़ी देर में यह बात आसपास के इलाके में फैल गई। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये। वहां मौजूद ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना लिया।

देखें वीडियो-

https://youtu.be/60C4a18HTz0

बाद में वनकर्मियों ने ग्रामीणों को वहां से हटा दिया और अपना कर्मचारी तैनात कर दिया। वनकर्मियों के मुताबिक अजगर हिरण को सीधे नहीं निकल पा रहा था। लिहाजा वह उसे घनी झाड़ियों और पेड़ों की तरफ ले गया। अजगर ने पेड़ के सहारे अपनी जकड़ को मजबूत कर हिरण की हड्डियों को तोड़ा। करीब पांच छह घंटे में अजगर पूरे हिरण को निगल गया। उसके बाद अजगर वहां से चला गया। किशनगंज रेंज के इस वन क्षेत्र में काफी तरह वन्यजीव हैं। यहां भेड़िया और लक्कड़बग्घा की भी अच्छी खासी तादाद है।