अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ी बाइक, प्लाटून कमांडर अविनाश सिंह चंदेल की मौत …..जांजगीर शहर मे शोक की लहर …..

मनेंद्रगढ़ में चैनपुर के पास की घटना
कुछ समय पहले ही 18वीं बटालियन मनेंद्रगढ़ में हुई थी तैनाती
जांजगीर चांपा। मनेंद्रगढ़ में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल प्लाटून कमांडर अविनाश सिंह चंदेल ने उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अविनाश 18वीं बटालियन मनेंद्रगढ़ में पदस्थ थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। गंभीर हालत में लाया गया था अस्पताल, जांजगीर चांपा निवासी अविनाश सिंह चंदेल गुरुवार देर शाम किसी काम से जा रहे थे। तभी मनेंद्रगढ़ के जेल रोड पर चैनपुरा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अविनास सिंह जांजगीर थाना भी पदस्थ थे बाद में बटालियन में पदस्थ हो गये। अविनास मिलनसार और जबांज जवान था। इस दुखत घड़ी मे जांजगीर शहर में भी शोक की लहर हैं । वही उनके मित्रगण अविनाश अकास्मिक मौत से दुखी हैं ।

Random Image