विराट कोहली ने 74वां इंटरनेशनल शतक लगाया, इस शतक के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए…

The Run Machine King Kohli: भारतीय टीम के स्टार और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 110 गेंदों पर 166* रन बनाए। उनकी इस पारी में कुल 13 चौके और 8 शानदार छक्के शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.91 का रहा। इस पारी का खास बात यह रही कि, विराट कोहली 85 गेंदों में सूजी-समझी पारी खेलते हुए अपना 46वां वनडे शतक जमाया। इसके बाद आई विराट वाली पारी क्या शॉट खेली, कई गगनचुम्मी छक्का लगाया और सिर्फ़ 25 गेंदों में 66 रनों की आकर्षक और शानदार छक्के, चौके लगाकर यादगार पारी खेली।श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ में किंग कोहली ने दो शतक जड़े। गुवाहटी में खेले गए पहले वनडे मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी।

इसके बाद से क्रिकेट के गलियारों में एक बड़ा सवाल उठ रहा है। सवाल यह है कि, क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के वनडे इंटरनेशनल शतक को इस साल विराट कोहली तोड़ पाएंगे या नहीं। सचिन तेंदुलकर के नाम 49वां वनडे शतक हैं, इस मुकाम को हासिल के लिए विराट कोहली को सिर्फ़ 3 शतक की जरुरत हैं। वहीं तिरुवनंतपुरम में लगाए गए शतक से कोहली ने सचिन तेंदुलकर और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इस शतक के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए-

01. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में उन्होंने अपने वनडे करियर का 46वां अर्धशतक जड़ दिया। कोहली वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं। सचिन तेंदुलकर 49 शतकों के साथ नंबर वन पर मौजूद हैं।

02. ओपनिंग के अलावा किसी और नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए विराट वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 5 बार 150 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इसमें बतौर ओपनर रोहित शर्मा 8 बार ऐसा करने वाले नंबर वन भारतीय बल्लेबाज़ हैं।

03. 15 जनवरी को किंग कोहली के बल्ले से चौथी सेंचुरी निकली। इससे पहले 15 जनवरी, 2017 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 122 रनों की, 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 153 रनों की और 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 104 रनों की पारी खेली थी। अब 2023 में श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर 15 जनवरी को उन्होंने 166 रनों की नाबाद पारी खेली।

04. घरेलू सरज़मीं पर खेलते हुए विराट कोहली सर्वाधिक 22 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गुवाहटी में खेले गए पहले वनडे मैच में अपना 21वां घरेलू शतक जड़ा था। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। तेंदुलकर ने अपने करियर में भारत में कुल 20 शतक लगाए थे।

05. विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए सर्वाधिक 10 शतक लगा दिए हैं। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने नाम पर था। उन्होंने अपने करियर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 9 शतक लगाए थे।

06. अपने इस शतक के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के मामले में पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज़ महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया है। कोहली ने वनडे में 12754 रन बना लिए हैं। वहीं महेला जयवर्धने ने अपने वनडे करियर में कुल 12650 रन बनाए थे।

07. मौजूदा खिलाड़ियों में विराट कोहली के नाम सर्वाधिक इंटरनेशनल शतक हैं। कोहली कुल 74 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं। इसमें डेविड वॉर्नर 45 शतकों से साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

08. आज श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली के बल्ले से 74वां अंतर्राष्ट्रीय शतक निकला।

09. श्रीलंका के खिलाफ इस शतक में उन्होंने अपने वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाए। इस पारी में उनके बल्ले से कुल 8 छक्के निकले।

10. उन्होंने अपने वनडे करियर का दूसरा हाई स्कोर बनाया। इस मैच में उन्होंने 166 रनों की नाबाद पारी खेली। वनडे में उनका हाई स्कोर 183 रनों का है।