ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ जड़ा विस्फोटक अंदाज में शतक, दर्ज़ किए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम

IND vs AUS 3rd T-20: भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच तीसरे टी20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी शतक बनाकर इतिहास बना दिया हैं। गायकवाड़ ने 57 गेंदों पर 123 रनों की शानदार पारी खेला। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 7 गगनचुम्मी छक्के जड़े। यह भारत के लिए टी-20 में ऋतुराज गायकवाड़ का पहला शतक हैं। इस शतक के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। ऋतुराज गायकवाड़ भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए इस फॉर्मेट में सर्वाधिक निजी स्कोर शुभमन गिल के नाम दर्ज हैं। शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

गुवाहाटी में खेले गए मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के शतक की खास बात हैं कि, इस बल्लेबाज ने पहली 22 गेंदों पर 22 रन बनाए, यानि 100 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। लेकिन, इसके बाद आखिरी 35 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 101 रन ठोक डाले। ऋतुराज गायकवाड़ का आखिरी 35 गेंदों पर 288.57 की स्ट्राइक रेट रहा। इसके साथ ही, ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम, मार्टिन गुप्टिल और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

बता दें कि, भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल के नाम सर्वाधिक निजी स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हैं।शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रनों की पारी खेली थी। वहीं, अब ऋतुराज गायकवाड़ 123 रनों के साथ भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में दूसरे सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस फेहरिस्त में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी। जबकि रोहित शर्मा ने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 118 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन बनाए थे।