छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष पद को ठुकरा.. जिलों को प्रदेश संघ में अवसर व महत्व मिलना चाहिए..

अम्बिकापुर। सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शणर सिंहदेव के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के बास्केटबाल संघ के पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबाल संघ में सम्मान व पदों के अवसर नहीं मिलने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष पद को ठुकरा दिया।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों को प्रदेश संघ में अवसर मिलना चाहिए।

छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल खेल में देश में अग्रणी है. विगत कुछ वर्षों से प्रदेश इस खेल में पिछड रहा हैं। अतः इस खेल में प्रदेश के सभी जिलों को महत्व दिया जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में बास्केटबाल खेल का प्रचार प्रसार व खेल बढ़ावा के लिए सभी जिला खेल संघ कार्य कर रहा है। इसलिए जिलों के बास्केटबाल संघ पदाधिकारियों को महत्व व अवसर देना चाहिए।