सेक्टर स्तर अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर रहा विजेता…

अम्बिकापुर। आज गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सेक्टर स्तर अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष वर्ग का आयोजन हुआ।

इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में कुल 05 टीम एवं महिला वर्ग में 02 टीम ने भाग लिया।

जिसमें पुरुष वर्ग में पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर ने सिलफिली कॉलेज को हरा कर विजेता रही। एवं महिला वर्ग में पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर ने हॉली क्रॉस वोमेन्स कॉलेज को हरा कर विजेता रही।