क्या Neeraj Chopra को फ़िल्मों का ऑफर मिलने वाला है? सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है

नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने बीते महीने टोक्यो ओलंपिक में ‘गोल्ड मेडल’ अपने नाम किया था। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया था। नीरज जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। ये जीत सिर्फ नीरज चोपड़ा की ही नहीं बल्कि पुरे हिंदुस्तान की हुई। नीरज चोपड़ा इन दिनों देश की सुर्खी बने हुए है। 

images 23 1

एक तरह जहां नीरज का खेल लोगों को खूब पसंद आया, तो वहीं दूसरी ओर नीरज चोपड़ा के स्टाइलिश लुक को लेकर काफी बातचीत करने लगे है। उनकी हर फिदा पर लाखों फिदा हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें Most Eligible Bachelor कहा जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि वे बॉलीवुड मेटेरियल हैं। नीरज का लुक बेहद शानदार है। उनकी हर फोटो को लाखों लाइक मिल रहे हैं।

images 24

इस दौरान कई सोशल मीडिया यूज़र्स का मानना है कि, नीरज इतने हैंडसम है कि अगर उनपर कोई फिल्म बनती है तो वह खुद ही उसमे अभिनय कर सकते है। इतना ही नहीं इस मामले मे कई यूज़र ने तो यह तक कह दिया कि, अगर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पर कोई फिल्म बनती है तो उसमे अक्षय का किरदार नीरज से ही करवाना चाहिए। 

images 25

इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे। इन खेलों के दौरान वहां का एक स्थानीय व्यक्ति नीरज के पास आया और कहा, ‘आप तो बहुत हैंडसम हो, बिल्कुल शाहरुख खान की तरह।’

images 28

बता दें नीरज का खिलाड़ी बनने का सफर आसान नहीं था। महज 11 साल की उम्र में ही उनका वजन 90 किलो का था, जिसके बाद उन्होंने अपनी फ़िटनेस पर जमकर काम किया। आज नीरज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लुक और पर्सनैलिटी में कड़ी टक्कर देते हैं।

images 29

गौरतलब है कि नीरज न केवल सीनियर स्तर पर राष्ट्रमंडल और एशियाई चैंपियन हैं, बल्कि उन्होंने जूनियर सर्किट में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। वर्ष 2016 में नीरज विश्व U20 चैंपियन थे और उन्होंने 86.48 मीटर का विश्व अंडर-20 रिकॉर्ड अपने नाम किया था। नीरज का यह रिकॉर्ड आज भी बरक़रार है। इसके साथ ही वह अंडर -20 वर्ग में ट्रैक और फील्ड में विश्व खिताब जीतने वाले पहले इंडियन एथलीट है।

images 30