भारतीय पूर्व क्रिकेटर की घर पर मिली लाश.. खुदकुशी की आशंका

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के अंडर 19 टीम और रणजी ट्रॉफी के पूर्व खिलाड़ी एम. सुरेश कुमार की कल मौत हो गई है। उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक उनकी लाश शुक्रवार शाम 7 बजे उनके बेडरूम में लकटी मिली। पुलिस को उनकी मौत की जानकारी उनके बेटे ने दी।

साल 2005 में उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था। वो भारत की अंडर 19 टीम का भी हिस्सा थे। सुरेश कुमार रेलवे में काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि उनके बेटे ने शाम 7 बजकर 15 मिनट पर हमें जानकारी दी कि घर में उनके पिता की लाश लटक रही है। शुरुआती जांच से तो यहीं लग रहा है कि ये आत्महत्या है, लेकिन फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

सुरेश कुमार 1990-91 में अंडर 19 टीम का हिस्सा थे। उस मैच में राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे।