BCCI को एक और बड़ा झटका.. IPL से एक और कंपनी ने पीछे किया हाथ

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL का आयोजन होने में अब कुछ ही दिन बचें हैं। ऐसे में BCCI को एक और बड़ा झटका लगा। फ्यूचर ग्रुप ने भी स्‍पॉन्‍सरशिप से हाथ पीछे कर लिया हैं। पहले ही भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के कारण BCCI को IPL के मुख्य प्रायोजक वीवो को अलग करना पड़ा। जिसके बाद ड्रीम 11 को टाइटल स्‍पॉन्‍सरशिप मिला। जहाँ BCCI को जहां वीवो से हर साल 440 करोड़ रुपये मिलते थे, वहीं ड्रीम इलेवन से 222 करोड़ रुपये में मिल रही हैं।

फ्यूचर ग्रुप ने भी आखिरी समय आईपीएल से खुद को अलग कर लिया है। इस ग्रुप ने आईपीएल एसोसिएट सेंट्रल स्‍पॉन्‍सरशिप से हाथ पीछे खींच लिए हैं। पिछले पांच सालों से यह ग्रुप आईपीएल से जुड़ा था। यह ग्रुप हर साल सेंट्रल स्‍पॉन्‍सरशिप के लिए यह ग्रुप 28 करोड़ रुपये देता था।

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट ने भी आधिकारिक स्‍पॉन्‍सर लिस्‍ट में से फ्यूचर ग्रुप के लोगो को हटा दिया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण फ्यूचर ग्रुप बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ हैं। जिस कारण से फ्यूचर ग्रुप ने IPL से हटाने का फैसला लिया हैं। पिछले साल IPL से फ्यूचर ग्रुप की हटाने की चर्चा चल रही थी। परन्तु IPL 2019 को उन्‍होंने पूरा किया था।

ऐसे में BCCI के लिए यह चिंता की बात है। आईपीएल के इस सीजन का अभी तक शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है।

चेयरमैन बृजेश पटेल के अनुसार सप्‍ताह खत्‍म होने से पहले आईपीएल का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। 19 सितंबर से 10 नवबंर तक आयोजन होनी है। और लीग का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा।