सावन शिवरात्रि पर बरसेगी शिव कृपा, इन 7 राशिवालों की खुल जाएगी बंद किस्मत, करियर में होगी तरक्की, मिलेगा धन-धान्य

Shravan Shivratri 2023: इस साल 15 जुलाई शनिवार को सावन शिवरात्रि है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सुबह से ही भक्त मंदिरों में जुट जाते हैं। महाशिवरात्रि के बाद सावन शिवरात्रि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का एक बड़ा दिन होता है। इस साल सावन शिवरात्रि पर 7 राशि के जातकों की बंद किस्मत खुल जाएगी नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी तो वहीं धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी बता रहे हैं कि सावन शिवरात्रि पर किन 7 राशियों पर शिव कृपा बरसेगी।

सावन शिवरात्रि 2023 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव

वृष– सावन शिवरात्रि आपके लिए शुभ फलदायी हो सकती है। अचानक धन लाभ से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्ते पहले से मधुर और मजबूत होंगे। कोई बड़ा काम पूरा करेंगे। क्रोध और जिद्द पर लगाम लगाएं।

कर्क– सावन शिवरात्रि के दिन आप पर शिव कृपा रहेगी। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। धार्मिक स्थल पर जाकर मन को शांति प्राप्त होगी। रुपए खर्च होंगे, लेकिन मन में एक खुशी भी रहेगी। कोई भी कार्य सावधानी से करें।

सिंह– सावन शिवरात्रि का दिन आपके लिए अच्छा हो सकता है। इस दिन आप कोई नया काम या नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। पहले से जो भी काम अटके हुए थे, वे पूरे होंगे और मन खुश होगा। आमदनी बढ़ेगी और धन लाभ से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका नेटवर्क बढ़ेगा, जिससे बिजनेस में आगे चलकर मुनाफा होगा।

कन्या– सावन शिवरात्रि का दिन आपके लिए खुशखबर ला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि का उपहार मिल सकता है। कार्यस्थल पर सभी का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस करने वाले जातक अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे। उनसे दूसरों को भी लाभ होगा। पद और प्रतिष्ठा बढेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

धनु– सावन शिवरात्रि का दिन आपके लिए सुखद हो सकता है। काम का विस्तार हो सकता है। योजनाएं सफल हो सकती हैं। इस समय आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे लाभ की संभावना दिखाई देगी। अटका हुआ काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में खुशी मिलेगी।

मकर– शिव कृपा से आपके बिजनेस और संपर्कों का दायरा बढेगा। आपको निवेश का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है और आप उसमें धन लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम को एन्जॉय करेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इससे करियर में आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे।

कुंभ– आपकी राशि के जातकों को सावन शिवरात्रि पर पिता से मदद प्राप्त होगी। सरकारी योजना या सरकारी अधिकारी से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। धन निवेश से भविष्य सुरक्षित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, इससे कार्य सफल होते जाएंगे। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए भी सावन शिवरात्रि शुभ होगी।