दिल्ली मेट्रों में बहुत दिनों बाद बना जबरदस्त माहौल, भोलेनाथ के गाने पर जमकर झूमे कांवड़िये, देखिए VIDEO

Kanwariyas Dance On Bholenath Song In Metro: दिल्ली मेट्रो में कुछ ना कुछ हर रोज नया देखने को मिलता ही रहता हैं। जिसे देख लोग हैरानी होती हैं। अभी तक लड़ाई, डांस और रोमांस से लेकर तामाम घटनाएं सामने आ चुका हैं। लेकिन, अब जो देखने को मिल रहा हैं, उससे सबको खुशी हो रही हैं। दरअसल, सावन का पवित्र महीना शुरु होते ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई हैं। ऐसे में दिल्ली मेट्रो में कांवड़ियो की मस्ती देख लोग का दिल खुश हो गया हैं।

इस viral video को इंस्टाग्राम पर संजीव मेहतो (@sanjeevmahto76) नाम के यूजर ने शेयर किया हैं। साथ ही कैप्शन में हार्ट और मेट्रो वाली इमोजी के साथ लिखा- दिल्ली मेट्रो। वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता हैं कि, कांवड़ियों जैसे कपड़े पहने कुछ लड़के मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में भोलेनाथ का गाना बज रहा हैं। जिस पर सभी फुल एनर्जी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 1,63,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

वहीं, 1200 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया हैं। पांच दिन पहले शेयर किया गया यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दिख रहा हैं कि, कांवड़ियों जैसे कपड़े पहने कुछ युवक मस्ती में डांस कर रहे हैं। इसके अलावा एक लड़का फ्रंट कैमरे से वीडियो शूट करते भी दिखाई दे रहा हैं। यही नहीं एक को ये कहते हुए भी सुना दा सकता हैं कि ‘पॉवर बैंक चार्ज कर ले बस में मजे लेंगे’। हालांकि दिल्ली मेट्रो में कांवड़ियों के इस तरह डांस करने का कुछ यूजर्स ने विरोध भी किया हैं।

देखिए VIDEO-