भारत पर्व मे रही बुन्देली लोकगीतो की धूम करमा, घोंडी पैठोनी लोकनृत्यो को मिली वाह-वाही

भारत पर्व मे रही बुन्देली लोकगीतो की धूम करमा, घोंडी पैठोनी लोकनृत्यो को मिली वाह-वाही

सतना

SATNA DANCE PROGRAME1
सतना लोक तंत्र का लोक उत्सव

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे राज्य मे मनाये जाने वाले भारत पर्व पर सतना मे छतरपुर और डिन्डौरी के लोकनृत्य कलाकारो द्वारा प्रस्तुत पारम्परिक लोकगीत एवं नृत्यो की धूम रही। डिन्डौरी के कलाकार द्वारा आदिवासी लोकनृत्य करमा और घोंडी पैठोनी तथा छतरपुर के कलाकारो द्वारा बुन्देली अंचल के प्रसिद्ध लोकगीतो को दर्षको की वाह-वाही मिली। भारत पर्व के अवसर पर स्थानीय टाउन हाल सतना मे संस्कृति विभाग द्वारा चयनित कलाकारो ने पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

 

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश की उपलब्धियो पर आओ बनाये मध्यप्रदेश की थीम पर विकास यात्रा प्रर्दषनी का भी आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल एवं जिला प्रषासन के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत की महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी बागरी, सदस्य सुभद्रा सिंह, सी0ई0ओ0 जिला पंचायत

SATNA LOK KLA
SATNA LOK KLA

अभिजीत अग्रवाल, सहायक कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन कर किया। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम धीरेन्द्र सिंह परिहार, जिला परियोजना समन्वयक मिथलेष सिंह गहरवार सहित विभिन्न विभागो के अधिकारीगण, स्थानीय प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, पत्रकार एवं बडी संख्या मे आम नागरिक उपस्थित थे।
लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व मे रंगारंग लोकनृत्य के कार्यक्रम मे डिन्डौरी के भद्दू सिंह उफडिया एवं उनके 16 सदस्यीय दल द्वारा लोकनृत्य करमा और घोंडी पैठोनी की प्रस्तुति दी गई। छतरपुर के राजेष तिवारी सहित 7 सदस्यीय दल द्वारा बुन्देलखण्ड क्षेत्र का प्रसिद्ध लोकगीत हरदौल, गणेष वंदना भारत माता की वंदना गीत एवं हास्य रस प्रधान लोकगीतो की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत मे कलाकारो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गौरव शर्मा ने किया।
प्रदेश की उपलब्धि विकास यात्रा प्रर्दशनी का आयोजन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सतना मे आयोजित भारत पर्व 2014 मे कार्यक्रम स्थल पर टाउन हाल सतना मे सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रमो के साथ मध्यप्रदेष की विकास यात्रा एवं आओ बनाये मध्यप्रदेष पर केन्द्रित प्रर्दषनी उपलब्धि विकास यात्रा का भी आयोजन किया गया।

SATNA VIKASH PRDARSNI
सतना विकास प्रदर्शनी

सी0ई0ओ0 जिला पंचायत अभिजीत अग्रवाल, सहायक कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच एवं अन्य अधिकारियो एवं जिला पंचायत सदस्य रानी बागरी, सुभद्रा सिंह सहित भारत पर्व के कार्यक्रम मे आने वाले सभी दर्षको एवं नागरिको ने बडे मनोयोग के साथ सचित्र प्रर्दषनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर आगे आये लाभ उठायें, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, महिला सषक्तिकरण सहित शासन की विभिन्न योजनाओ की जानकारी के साहित्य एवं पम्पलेट्स भी वितरित किये गयें।