श्रम मंत्री श्री आर्य ने कमला नेहरू स्कूल में किया सूर्य नमस्कार..

 

भोपाल : सोमवार, जनवरी 13, 2014, 15:51 IST
 

श्रम, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य ने आज यहाँ शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 600 विद्यार्थी के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया।

श्रम मंत्री श्री आर्य ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। सूर्य नमस्कार से बच्चों का स्वस्थ और सुदृढ़ मानसिक व शारीरिक विकास होगा। स्वस्थ और मानसिक रूप से सबल बच्चे मुख्यमंत्री श्री चौहान के ‘स्वर्णिम मध्यप्रदेश’ गढ़ने में बहुमूल्य योगदान दे सकेंगे। श्री आर्य ने कहा ‘पहला सुख निरोगी काया’ है। योग व्यायाम का सबसे सरल वैज्ञानिक तरीका सूर्य नमस्कार है।

कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती सोनिका प्रेमचंदानी, श्रीमती आशा, श्रीमती अंजुला श्रीवास्तव ने श्रम मंत्री का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। अंत में व्याख्याता श्रीमती शमीम अली ने आभार प्रकट किया।