मुख्यमंत्री ने शनिवार की देर रात तक किया भोपाल नगर का भ्रमण

 

जन-समस्या से हुए प्रत्यक्ष रू-ब-रू

भोपाल : रविवार, जनवरी 12, 2014, 17:17 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान नगर की व्यवस्थाओं और गरीबों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी के लिये शनिवार की रात अचानक भोपाल नगर के विभिन्न मोहल्लों में गये। श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उनके साथ थीं। श्री चौहान ने अपने भ्रमण में पुलिस मुख्यालय के सामने सड़क के दोनों तरफ लेटे हुए लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने पूछा कि रैन बसेरा क्यों नहीं जाते। श्री चौहान ने कलेक्टर को निर्देश दिये कि सभी लोगों को रैन बसेरा पहुँचाया जाये। वहाँ लेटे हुए ज्यादातर लोगों ने वहीं लेटे रहने की मंशा व्यक्त की। उनकी मंशा देखते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को स्थल पर ही अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

 

rai ba 3

 

मुख्यमंत्री यहाँ से सुल्तानिया जनाना अस्पताल में पहुँचे। यहाँ भी उन्होंने जन-समस्याओं की जानकारी ली तथा कलेक्टर को व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल के सामने बने रैन बसेरा में रूके लोगों की व्यवस्था भी देखी। श्री चौहान यहाँ से नादरा बस स्टेण्ड गये। वहाँ स्थानीय लोगों से बस स्टेण्ड की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने हमीदिया अस्पताल में बने रैन बसेरा तथा बस स्टेण्ड पर बने रैन बसेरा को भी देखा। वहाँ के बाद उन्होंने न्यू मार्केट में बने रैन बसेरा में रूके लोगों के हाल चाल जाने। श्री चौहान ने न्यू मार्केट के सुपर टी स्टॉल पर चाय भी पी।

 

rain baserarain 5

 

श्री चौहान ने विभिन्न स्थान पर लोगों से खुलकर बात की और उनके द्वारा बताई गयी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये कलेक्टर को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान का यह भ्रमण लगभग आधी रात तक जारी रहा। श्री चौहान ने रैन बसेरों मे सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहर में आवश्यकतानुसार अलावों की व्यवस्था करने को कहा। संभागायुक्त श्री एस बी सिंह तथा नगर निगम कमिश्नर श्री विशेष गढ़पाले भी साथ चल रहे थे।

ख्यमंत्री ने शनिवार की देर रात तक किया भोपाल नगर का भ्रमण