Breaking : जन्मदिन से एक दिन पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां का निधन, कई दिनों से चल रही थीं बीमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। अक्षय कुमार ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैन्स को दी है। एक्टर की मां कुछ दिनों से बीमार थीं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आईसीयू में थी। बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया है।

अक्षय कुमार ने एक इमोशनल मैसेज ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- ‘वह मेरी कोर थी और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया आज सुबह इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरी फैमिली इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति’

बता दें कि अक्षय कुमार विदेश में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जैसे ही उन्हें अपनी मां की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली, तो वह तुरंत भारत लौंट आए थे, हालांकि अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि अक्की की मां को क्या हुआ था, हाल ही खबरें आई थी कि एक्टर की मां बीमार है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अक्षय कुमार का जन्मदिन 9 सिंतबर को मनाया जाता है, वह गुरुवार को 53 साल के हो जाएंगे। उनकी जन्मदिन से एक दिन पहले ही उनकी मां का निधन हो गया है।