Pathaan Movie: दिल्ली में 2100 रुपये टिकट, इंदौर में विरोध, पठान मूवी मचा रहा गदर



मनोरंजन डेस्क. पठान फ़िल्म आज रिलीज हुई हैं, 4 साल बाद शाहरुख खान की फ़िल्म सिल्वर स्क्रीन में आईं है, पठान फ़िल्म 2023 की सबसे बड़ी फिल्म हैं जो थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के लिए फैंस सुबह से ही सिनेमाघरों में पहुँच रहे हैं, लेकिन कई शहरों में फ़िल्म का विरोध हो रहा हैं। दिल्ली में पठान फ़िल्म का टिकट 2100 रुपये कर दिया गया हैं, वही मॉर्निंग शो का रेट 1000 रुपये हैं।

इंदौर में सिनेमाघरों के बाहर पठान मूवी का हो रहा विरोध

शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिलीज के बाद एक तरफ जहां फैंस के बीच जश्न का माहौल है, तो दूसरी तरफ इंदौर के सिनेमाघरों में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। सिनेमाघर के बाहर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर शो रुकवाने पहुंचे हैं।

‘पठान’ फ़िल्म देश को बचाने पर आधारित

पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते दिखे हैं। शाहरुख का फिल्म में अब तक का सबसे अलग और अनोखा अवतार दिख रहा है। वे फुल एक्शन मोड में हैं। शाहरुख ने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है। दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है।