इन जीवों पर नहीं होता कोबरा के ज़हर का असर, खा जाते हैं सलाद की तरह, सांप का कोई पैंतरा नहीं आता काम!

फटाफट डेस्क: सांप को देखते ही हमारे हाथ-पांव कांपने लगते हैं। जितना हो सकता है, हम इस ज़हरीले जीव से दूरी बनाकर ही चलते हैं क्योंकि सांप का ज़हर इंसान का काम कुछ ही मिनटों या घंटों में तमाम कर देता है। आपने सोशल मीडिया पर सांप से जुड़े तमाम वीडियो देखे और पसंद किए होंगे, लेकिन सांप का ज़हर अगर किसी को चढ़ जाए, तो ये बड़े-बड़ों का काम तमाम कर देता है।

अब दुनिया में भगवान ने अलग-अलग किस्म के जीव-जंतु बनाए हैं। कुछ जीव ऐसे होते हैं, जो सांप के ज़हर को भी बेअसर करने में सक्षम हैं। किंग कोबरा जैसा ज़हरीला सांप इन पर कितना भी ज़हर थूके, ये बर्दाश्त कर लेते हैं और आखिरकार उसे मारकर सलाद की तरह काट-काटकर खा लेते हैं। है ना ये बिल्कुल कमाल की बात, लेकिन सौ फीसदी सच है।

नेवला, सांप का जानी दुश्मन नेवला ऐसा जीव है, जो न सिर्फ इसे टक्कर देता है बल्कि इसके हर वार को सहने के बाद कोबरा जैसे ज़हरीले जीव को मारकर खा लेता है।

नेवले के अलावा कुछ ऐसे पक्षी भी हैं, जो सांप को लड़कर हरा देते हैं। चील, बाज़ और उल्लू जैसे पक्षियों में इतनी कुव्वत होती है कि वो किंग कोबरा को तड़पा-तड़पाकर मारते हैं। वो उन पर ज़हर भी उगललते की कोशिश करता है, लेकिन इन पर उसका कोई असर नहीं होता और ये काट-काटकर उसे खा जाते हैं।

चूंकि सांप खुद रेप्टाइल है, ऐसे में इससे जूझने की कला भी रेप्टाइल्स को आती है। इसे बड़ी छिपकलियां, घड़ियाल और मगरमच्छ भी मारकर खा सकते हैं। ये अपने आकार और ताकत का इस्तेमाल करके सांप को मार भी देते हैं और इसे निगल जाते हैं।

इसके अलावा लोमड़ी, रकून और वीसेल्स जैसे जानवर भी हैं, जो किंग कोबरा को मारकर उसके ज़हर वाले एरिया को हटाकर मांस खा जाते हैं। इनके दांत इतने शार्प होते हैं कि वो आराम से इसकी चीर-फाड़ कर सकते हैं।

मेंढक, टोड और इस प्रजाति के भी कुछ जानवर हैं, जो सांपों को मारकर उन्हें निगलने में मास्टर होते हैं। इसमें उनका साथ देती है उनकी जीभ, जो शिकार को लपेट लेती है।

इनके अलावा खुद सांप भी सांपों के दुश्मन होते हैं. सांपों की कई ऐसी प्रजातियां हैं, जो अपने ही कैटेगरी के सांपों को शिकार बनाकर निगल लेती हैं। ये कैनिबलिस्ट होते हैं और सांपों को निगलकर खा जाते हैं।