छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय व्यंजन ‘बफ़ौरी’ स्वाद संग सेहत भी, घर पर आसानी से बनाए, पढ़िए रेसिपी

फ़टाफ़ट डेस्क. आजकल स्टीम के तरीके से बने खाने का प्रचलन बढ़ गया है। स्टीम में बने व्यंजन ज्यादा हैल्थी होते है। इस कड़ी में इडली ढोकला सबसे ज्यादा बनते हैं। पर भाफ में बनी बफ़ौरी बहुत ही टेस्टी लगती है। बहुत कम मसाले के साथ बहुत जल्दी बन जाती है। लेकिन खाने में बहुत टेस्टी और हैल्थी होती है। बफ़ौरी मध्यप्रदेश की एक स्टीम डिश है। ये मुख्यता चना दाल से बनती हैं। लेकिन, उरद दाल के साथ मिलाकर भी इसे बनाया जाता है। नाश्ते के लिए साधारण और स्वास्थ्य वर्धक नाश्ता हैं। इसे कैसे बनाते हैं। आइये पढ़िए…

बफौरी को चना दाल के आटे और कई सब्जियों व मसालों से तैयार किया जाता है। बफौरी को छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय व्यंजनों में गिना जाता है और पर्यटकों द्वारा भी इसे बेहद पसंद किया जाता है। बफौरी उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट डिश है, जो कोलेस्ट्रॉल की बीमारी से बचना चाहते हैं।

बफ़ौरी बनाने के लिए आपको चाहिए है:-
1बड़ा कटोरी चना दाल
1छोटी कटोरी बिना छिलके वाली उड़द दाल
1छोटी कटोरी बिना छिलके वाली मसूर दाल
1छोटी कटोरी रहाल दाल
1छोटी कटोरी बिना छिलके वाली मूंग दाल
2 प्याज बारीक कटा हुआ
आवश्यकतानुसार बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
4 सूखी लाल मिर्च
आवश्यकतानुसार कड़ी पत्ती
आवश्यकतानुसार तेल
1 चम्मच सरसों
स्वादानुसार नमक स्वादानुसार
1 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
3 टमाटर
5 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 इंच अदरक
8 लहसुन कलियां

सादा बफ़ौरी बनाने के लिए मसूर दाल को रात में भिगोकर कर रखे दे सुबह उसे दरदरा पीस ले। घोल को गोल आकार देकर भाप में पका लेवे और तेल से छौंक कर सर्व करें।

बफौरी मिक्स दाल: चना, मूंग, उड़द, मसूर दाल बराबर मात्रा में, पानी में भिगोकर रख देवे। दरदरा पीसकर मूट्ठी से गोल आकार देकर भाप में पकाए। इसके बाद सरसो मिर्च सेए तेल में छौंक कर सर्व करें। आप चाहे तो इसे सादा तड़का भी दे सकती है और प्याज लहसुन के साथ इसे फ्राई भी कर सकती है।