ठंड में और खूबसूरत हो गया छत्तीसगढ़ का शिमला, जमने लगी ओस, सैलानियों की उमड़ी भीड़

साल के अंत मे छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट बेहद खूबसूरत हो गया है। हर दिन ठंड बढ़ने के साथ-साथ मैनपाट घूमने आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। सुबह-सुबह कोहरे के धुंध कश्मीर, शिमला में होने ओआ एहसास दिला रही है। और इसी पल को एन्जॉय करने के लिए देशभर के पर्यटकों का मैनपाट आना हो रहा है। आपको बता दें कि मैनपाट में कई अद्भुत जगह है, जो अपने आप मे अलग पहचान रखती है। टाइगर पॉइंट का झरना, बिसरपानी का उल्टा पानी और ज़मीन हिलने वाली दलदली लोगों को खूब भा रहा है। हर दिन सैकड़ों से ज्यादा लोग यहां की सुंदरता को निहारने पहुंच रहे है।

img20211218161936424209242299887624 scaled

गौरतलब है कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का खूबसूरत जगह होने के साथ-साथ बॉक्साइट, और टाऊ की खेती के लिए भी मशहूर है। यहां सालभर ठंड रहता है। कभी-कभी आसमान के बादल ज़मीन पर उतर आते है। जो मैनपाट की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते है। और यही वजह है कि सरगुज़ा के इस जगह पर देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते है। अभी साल 2021 का अंतिम समय आ गया है। ऐसे में हर कोई साल के अंतिम दिनों को एन्जॉय करना चाहता है, और नए साल का स्वागत।

img202112181307142949433633940418517 scaled

बता दें कि मैनपाट में आज से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। रातभर में पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया। ओस जमना शुरू हो गया है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई है। जो सैलानियों को आने पर मजबूर कर रही है। वैसे तो मैनपाट में सालभर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन ठंड के मौसम में यहां घूमना खास रहता है। हल्की धूप और ठंड के बीच घने जंगल और चारों तरह से घिरा पहाड़ की खूबसूरती और बढ़ गयी है।

fb img 16398879232056021099861928587453