Oppo का नया स्मार्टफोन हुआ लॉंन्च.. फोन पर छपा Ms Dhoni का ऑटोग्राफ..

गैजेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऑटोग्राफ के साथ oppo ने एक नया स्मार्टफोन Oppo Reno 4 Pro का एक और वेरिएंट लॉन्च किया हैं। ये नया वेरिएंट गैलेटिक ब्लू कलर में आता हैं।

इस फोन के बाकी फीचर्स और कीमत में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। फोन की कीमत 34,990 रुपये है, जो कि इसके 8GB+128GB की कीमत है।

MS Dhoni के फैंस के लिए ओप्पो ने बॉक्स को रीडिज़ाइन किया है, और फोन के रियर पर ऑटोग्राफ के साथ MS Dhoni लिखा है। ये फोन 24 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इस फोन में 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले हैं। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसके ऊपर कंपनी का कलर OS 7.2 दिया गया है।