जरूरी ख़बर : खतरनाक हैं आपके फोन में मौजूद ये 30 Apps! गूगल ने हटाया.. आप भी फौरन कर दें Delete

गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 30 पॉपुलर ऐप्स को डिलीट कर दिया है, जिसमें कई ऐसी ऐप्स मौजूद हैं जो आपकी फोटोज़ में ब्यूटी फिल्टर ऐड करती हैं. गूगल ने ये कदम ऐप्स में मौजूद मैलिशियस मैलवेयर के चलते उठाया है. वैसे तो अब इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकता, लेकिन घबराने वाली बात ये है कि अभी भी 2 करोड़ लोगों ने इन ऐप्स को डाउनलोड किया हुआ है.

मैलवेयर वाली 30 से ज़्यादा ऐप्स में से थे, सबसे ज़्यादा खतरनाक थर्ड-पार्टी सेल्फी ऐप्स को पाया गया है. सिक्योरिटी रिसर्चर WhiteOps ने बताया कि ये ऐप्स यूज़र्स के साथ धोका करती है, और उनके बिना किसी लिंक पर क्लिक किए फोन में बेकार की ऐड्स और वेबसाइट खोल देती हैं.

WhiteOps ने इन 30 ऐप्स की लिस्ट जारी की है, जिसे Google Play Store से हटा दिया गया है. अगर आपने इनमें से किसी को भी डाउनलोड किया हुआ है तो फौरन डिलीट कर दें. आइए देखें कौन सी हैं वह ऐप्स.

1. Yoriko Camera- 1 लाख

2. Solu Camera-5 लाख
3. Lite Beauty Camera-10 लाख
4. Beauty Collage Lite-5 लाख
5. Beauty and Filters camera-10 लाख

6. Photo Collage and beauty camera-1 लाख
7. Gaty Beauty Camera-5 लाख
8. Pand Selife Beauty Camera -50 हज़ार
9. Cartoon Photo Editor and Selfie Beauty Camera- 10 लाख
10. Benbu Seilfe Beauty Camera- 10 लाख
11. Pinut Selife Beauty and Photo Editor      -10 लाख
12. Mood Photo Editor and Selife Beauty Camera      -5 लाख
13. Rose Photo Editor and Selfie Beauty Camera-10 लाख
14. Selife Beauty Camera and Photo Editor-1 लाख
15. Fog Selife Beauty Camera- 1 लाख
16. First Selife Beauty Camera and Photo Editor- 50 लाख
17. Vanu Selife Beauty Camera       – 1 लाख
18. Sun Pro Beauty Camera- 10 लाख
19. Funny Sweet Beauty Camera- 5 लाख
20. Little Bee Beauty Camera- 10 लाख
21. Beauty Camera and Photo Editor Pro- 10 लाख
22. Grass Beauty Camera- 10 लाख
23. Ele Beauty Camera- 10 लाख
24. Flower Beauty Camera – 1 लाख
25. Best Selfie Beauty Camera- 10 लाख
26. Orange Camera- 5 लाख
27. Sunny Beauty Camera – 10 लाख
28. Pro Selfie Beauty Camera -5 लाख
29. Selfie Beauty Camera Pro – 10 लाख
30. Elegant Beauty Cam-2019 -50 हज़ार

WhiteOps के मुताबिक कई मामलों में ऐसा भी पाया गया है कि यूज़र्स इन ऐप्स को एक बार डाउनलोड करने के बाद इसे डिलीट नहीं कर पा रहे हैं.  रिपोर्ट के मुताबिक कि इन ऐप्स को यूज़र्स के फोन में बंडल में ऐड दिखाने के लिए डिजाइन किया गया था. पहला ऐप पब्लिश करने के बाद फ्रॉड करने वालों ने लगभग हर 11वें दिन नया ऐप पब्लिश किया. रिसर्चर ने बताया है कि इनसे में ज़्यादातर ऐसे ऐप्स है जो डिलीट करने से पहले करीब 17 दिन तक प्ले स्टोर पर मौजूद रहे.