1000 रुपिया की मासिक SIP से 5, 10, 15 और 20 सालों बाद मिलेगा इतना मुनाफा/रिटर्न? जानिए कैसे किया जाता हैं कैलकुलेशन

Investment Plan: SIP को आजकल निवेश का बेहतर विकल्‍प माना जाता हैं। इस‍के जरिए म्‍यूचुअल फंड में पैसा लगाने से काफी अच्‍छा रिटर्न मिल जाता हैं। अगर आप पहली बार एसआईपी शुरू कर रहे हैं, तो यहां जानिए 5, 10, 15 और 20 सालों में आपको कितना मुनाफा होगा। इसके बारे में विस्तार से जानकारी बताया जाएगा। तो चलिए जानते हैं…

इनवेस्‍टमेंट की बात चलते ही लोग SIP यानी Systematic Investment Plan का जिक्र जरूर करते हैं। SIP के जरिए म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने के कई फायदे हैं। जैसे- आप एसआईपी को महज 500 रुपिया से शुरू कर सकते हैं, समय के साथ निवेश को बढ़ा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर एसआईपी को Pause कर सकते हैं, और फिर से उसे कभी भी वहीं से शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा मार्केट से जुड़ा होने के बावजूद एसआईपी में रिस्‍क कम माना जाता हैं, और रिटर्न बेहतर होता हैं।

जानकारों का मानना हैं कि, SIP के जरिए औसतन 12 प्रतिशत तक ब्‍याज मिल ही जाता हैं, और कई बार तो ये ब्‍याज 15 और 20 प्रतिशत तक भी मिल सकता हैं। इसमें आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता हैं। ऐसे में आप SIP के जरिए आसानी से वेल्‍थ क्रिएट कर सकते हैं। आप जितने लंबे समय की SIP चलाएंगे। आपको उतना बेहतर फायदा होगा। अगर आप पहली बार SIP शुरू करने जा रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं.. की 1000 रुपिया की मासिक SIP से आपको 5, 10, 15 और 20 सालों में मिलेगा कितना रिटर्न मिलेगा।

5 साल की SIP पर

SIP कैलकुलेटर के हिसाब से देखें तो अगर आप 1000 रुपिया की मंथली SIP शुरू करते हैं। तो 5 साल में आप कुल 60 हजार रुपिया का निवेश करेंगे। लेकिन, आपको 12 प्रतिशत रिटर्न के तौर पर कुल 22,486 रुपिया ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे और कुल 82,486 रूपिया मिलेंगे। वहीं रिटर्न अगर 15 फीसदी रहा तो 29,682 रुपए ब्‍याज के साथ कुल 89,682 रुपिया मिलेंगे।

10 साल की SIP पर

वहीं, अगर इस SIP को लगातार 10 सालों तक जारी रखा जाए तो कुल इनवेस्‍टमेंट 1,20,000 रुपिया का होगा। 12 प्रतिशत के हिसाब से आपको 1,12,339 रुपिया ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे जो लगभग आपके निवेश के बराबर हैं। इस तरह 10 साल बाद आपको कुल 2,32,339 रुपिया प्राप्‍त होंगे।

15 साल की SIP पर

1000 की SIP को लगातार 15 सालों तक जारी रखने पर कुल निवेश 1,80,000 रुपिया का होगा। लेकिन, 12 प्रतिशत के कंपाउंडिंग इंटरेस्‍ट (चक्रवृद्धि ब्याज) के साथ आपको कुल 3,24,576 रुपिया ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे। जो कि आपके निवेश से कहीं ज्‍यादा हैं। इस तरह 15 सालों बाद आपको कुल 5,04,576 रुपिया मिलेंगे।

20 साल की SIP पर

इसी तरह, अगर आप सिर्फ 1000 रुपए ही मासिक रूप से लगातार SIP के जरिए 20 सालों तक निवेश करते हैं। तो आपका कुल निवेश 2,40,000 रुपिया का होगा। लेकिन, 12 प्रतिशत रिटर्न के तौर पर आपको कुल 7,59,148 रुपिया प्राप्‍त होंगे जो कि, आपकी निवेशित राशि के डबल से भी ज्‍यादा हैं। इस तरह 20 साल बाद आपको कुल 9,99,148 रुपिया मिलेंगे।