लीजिए, टर्किश फिश व फिलो शैल की टेस्टी डिशेज का स्वाद, कीमत 300 और 240 रुपए

चंडीगढ़: शेफ मनीष कांत की स्पेशियालिटी है ‘फिलो शैल’ और ‘टर्किश फिश’ बनाने में। इन दोनों डिशेज का मजा सेक्टर-26, म्यूज लाउंज में लिया जा सकता है। ‘फिलो शैल’ वेज डिश है। जबकि टर्किश फिश नॉनवेज। यह दोनों डिशेज फ्रेंच और कॉन्टिनेंटल फूड लवर्स के लिए हैं। खासतौर पर इन्हें लाइट फूड खाने वाले ट्राई कर सकते हैं। मनीष ने अपनी स्पेशल रेसिपीज का मेकिंग प्रोसेस शेयर किया। इसे घर पर ऐसे बनाया जा सकता है।

कटोरी की तरह दिखती ‘फिलो शैल’ वाली यह वेज डिश

शैल सुनते ही लगता है कि नॉनवेज डिश की बात हो रही है। पर यह वेज डिश है जिसे फिलो शीट (मैदा टाइप चीज) से बनाया जाता है। दिखने में कटोरी की शेप जैसी होती है। इसे बनाने में 15 मिनट लगते हैं। लेकिन इसका स्टफिंग मटीरियल तैयार होने में तीन घंटे का वक्त लगता है। इसे बनाने के लिए मिक्स वेज, शिमला मिर्च, फ्राइड लहसुन, नमक, काली मिर्च व अन्य इंग्रीडियंट्स डालकर ऑलिव ऑयल में डिप करके रखा जाता है। फिर फिलो शीट को कटोरी शेप देकर ओवन में बेक किया जाता है। ठंडा होने के लिए छोड़ा जाता है ताकि भूरे रंग की हो जाए। उसके बाद स्टफिंग के लिए बेसिल पोस्तो सॉस बनती है। इसे तुलसी के पत्ते, अखरोट, लहसुन और पार्मेसन चीज को ऑलिव ऑयल के साथ ब्लेंड करके बनाया जाता है।

स्टफिंग मिक्सचर को छानकर पहले शैल में डालते हैं। फिर आधा चम्मच पोस्तो सॉस ऊपर से डाली जाती है। इसके बाद प्लैटर में डालकर पार्मेसन चीज से गार्निशिंग होती है। इसका असली मजा व्हाइट वाइन के साथ लिया जा सकता है। -कीमत: रु 240

टर्की से आई टर्किश फिश यह लैबनीज डिश है जोकि बासा, सोल पोम्फ्रेट जैसी मीडियम फिश के इस्तेमाल से बनती है। बनाने के लिए रॉ फिश को पहले क्यूब पीस में काटा जाता है। फिर उसमें बालसमिक विनेगर, सन ड्राइड टोमेटो पेस्ट, बेसिल (तुलसी के पत्ते), लैमन जूस, मिर्च से मिक्स करके दो घंटे मैरिनेशन के लिए छोड़ा जाता है। फिर पैंको ब्रेड का क्रम (चूरा) फिश को कवर करने के लिए बनाया जाता है।

अजवाइन, पार्सले और हर्ब को ऑलिव ऑयल डालकर ग्राइंडिग की जाती है, ताकि हरा रंग आ जाए। मिक्सचर से फिश को कवर कर ग्रिल, फ्राई या रोस्ट किया जाता है जैसे भी कस्टमर खाना चाहें। प्लैटर सर्विग से पहले पोमेस कर्ड की डिप बनती है। इसे बनाने के लिए अनार के जूस को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाया जाता है। फ्लेवर के लिए शुगर, कर्ड, नमक, लैमन जूस और ऑलिव ऑयल डाला जाता है। उसके बाद प्लैटर में फिश की बेडिंग की जाती है। प्याज, शिमला मिर्च व आइसबर्ग लगाकर सजाया जाता है। फिर उसपर फिश रखी जाती है। सैलेड से गार्निशिंग कर उसके बाद उसकी सर्विग होती है।