जानिए Online Dating से जुड़े पांच खास TIPS

ऑनलाइन डेटिंग में बातें करते-करते आपको प्यार हो गया। जैसा लाइफ पार्टनर आप चाहते थे, वैसा ही मिल गया, लेकिन अब आप परेशान हैं कि कैसे डेटिंग पर जाएं और किस तरह एक-दूसरे को पूरी तरह जानें।

इंडिया में डेटिंग का स्वरूप दूसरे देशों की तुलना में कुछ अलग है। दूसरे देशों में पहले एक-दूसरे से मिलते हैं, प्यार होता है, साथ रहते हैं, पेरेन्ट्स से मिलाते हैं और इसके बाद होती है शादी। वहीं, इंडिया में प्यार और शादी को लेकर कुछ अलग ही सोच है। पहले लड़का-लड़की के पेरेन्ट्स मिलते हैं, मैरिज के लिए निगोशिएट करते हैं। फिर जिनकी शादी होनी होती है, वो मिलते हैं। शादी होती है और प्यार होता है। फिर कहीं एक नई जिंदगी की शुरुआत होती है। यह अरेन्ज्ड मैरिज का ट्रेडिशनल तरीका है।

अब समय तेजी से बदल रहा है और यहां भी शादी को लेकर कुछ बदलाव आ रहे हैं। आज की जनरेशन ने शादी का मतलब बदल दिया है। पहले शादी के लिए वधू पक्ष के लोग वर की तलाश में दूर-दूर तक जात थे। कुंडलियां मिलाई जाती थीं। लेन-देन की बात होती थी। तब जा कर मामला तय होता था। बाद में मैरिज ब्यूरो का चलन शुरू हुई, लेकिन अब स्थिति बदलती जा रही है।

अब आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं। आप चाहें तो घर बैठे ही ऑनलाइन डेटिंग कर सकते हैं।