इस फ़ोटो में ऐसा क्या है? जिसकी वजह से Neeraj Chopra को ट्रोल कर रहे लोग

नई दिल्ली। अपने शानदार खेल प्रदर्शन की वजह से नीरज चोपड़ा को आज कौन नहीं जानता। इस युवा प्रतिभा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद से नीरज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उसके खेल के साथ-साथ उसके लाइफ स्टाइल की भी बातें कर रहे हैं। नीरज एक बेहद साधा जीवन जीते हैं। हालाँकि इन दिनों वह सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो के कारण लगातार ट्रोल किये जा रहे हैं। हालाँकि अच्छी बात ये हैं कि कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर ये माजरा क्या है-

इस फोटो में नीरज बेहद सुंदर लग रहे हैं। कोर्ट भी उनके उपर काफी जच रहा हैं, लेकिन उन्होंने नीले रंग के सूट के साथ जो स्पोर्ट्स शूज़ पहने हुए हैं। उसी के कारण लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस फोटो पर कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे है तो कुछ लोगों को उनका सादापन काफी पसंद आ रहा हैं। फोटो में नीरज एक महिला और एक बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं।

नीरज की ये फोटो @RamanDhaka नाम के ट्विटर यूज़र ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पैंट कोट के नीचे स्पोर्ट्स शूज केवल हरियाणवी ही पहन सकता है।” इस कैप्शन पर सोशल मीडिया के यूज़र्स काफी नाराज हैं। लोग नीरज के बारे में लिख रहे हैं- वो देश की शान हैं।

ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं और इस पर मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं।