अचानक सांप ने काट लिया तो क्या करें…? जानिए आवश्यक बातें

फटाफट डेस्क : बरसात के मौसम में सांपो कि संख्या बढ़ जाती है या यूं कहे कि वो अपने बिल से निकाल कर बाहर आ जाते हैं। कई बार घरों में भी घुस जाते हैं। जो किसी खतरे से खाली नहीं है। और लापरवाही की गई तो जान भी जा सकती है। सांप को देखते ही हर कोई दूर भागने की ही सोचता है। अपने कई सांपो की जीभ अंदर बाहर करते हुए देखा होगा। वो ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सांप की कई प्रजातियां ऐसी होती हैं जो अपनी जीभ से सुन सकते हैं, जिससे वह अपने आसपास के माहौल के बारे में पता लगाते हैं। कई प्रजातियां बेहद ज्यादा खतरनाक होती हैं।

क्या करे अगर सांप ने काट लिया तो..?

पहले तो आपको बता दे की सांप के काटने के बाद इंसान का बच पाना मुश्किल ही होता है। यदि समय न गवाते हुए सही उपचार किया जाए तो बच भी सकता है लेकिन कई बार डॉक्टर भी नहीं बचा पाते क्योंकि सांप के अंदर सबसे ज्यादा जहर होता है। तो आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है यह जानना कि अगर सांप ने काट लिया तो हमें क्या करना चाहिए…? सबसे पहले तो समय रहते ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए लेकिन ध्यान रहे अगर सांप ने काट लिया हो तो उससे डर के भागने की वजाय, सांप को देख ले कि वह कौन सा सांप है ? अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो उसकी फोटो भी खींच सकते हैं..ऐसा करने से डॉक्टर आपको बचा सकता है। क्योंकि अगर आपको ये पता नहीं होगा की काटने वाला कौन सा सांप था, यही पता लगाने में डॉक्टर को पूरा समय लग जाएगा तब तक शरीर में जहर और भी फैल जाएगा।

सांप काटने के बाद पहला इलाज

सांप के काटने पर कई तरह के तरीकों को अपना कर व्यक्ति को थोड़ा आराम दिया जा सकता है। साथ ही साप काटने के बाद पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देते इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

1. व्यक्ति को सांप से दूर ले जाएं।
2. पीड़ित व्यक्ति को लिटा दें और घाव को दिल के स्तर से नीचे रखें।
3. व्यक्ति को शांत रखें और हिलने-डुलने न दें, ऐसा न करने से जहर जल्दी फैलता है।
4. घाव को एक पट्टी से ढीली तरह बांधें।
5. अगर घाव वाले क्षेत्र में कोई ज्वेलरी है, तो उसे उतार दें।
6. अगर सांप ने पैर या पंजे में काटा है, तो व्यक्ति के जूते उतार दें।
7. घाव को पानी और साबुन से धोएं।

भूल कर ना करे ये गलतियां...

वहीं अगर सांप काट लें तो इन बातों का भी ध्यान रखें ये सब नहीं करना चाहिए।

1. सांप को उठाने या पकड़ने की कोशिश न करें।
2. घाव पर बर्फ न लगाएं।
3. घाव को पानी में डुबाएं नहीं।
4. दबाव बनाकर शरीर में खून का प्रवाह रोकने की कोशिश न करें।
5. सांप के काटने के बाद लक्षण होने का इंतजार न करें, पीड़ित व्यक्ति को तुरंत फर्स्ट ऐड दें और अस्पताल ले जाएं।
6. घाव को चाकू से काटने की कोशिश न करें।
7. दर्द कम करने के लिए शराब न पिएं।
8. कैफीन वाले पेय पदार्थ न लें।
9. जहर को निकालने के लिए पम्प वाले उपकरणों का इस्तेमाल न करें। इन उपकरणों का उपयोग पहले किया जाता था, लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह ठीक करने की जगह व्यक्ति की हालत और बिगाड़ देते हैं।