Video ओडिशा रेल दुर्घटना: रेल मंत्री ने बताया- किस गलती से हुआ यह भीषण हादसा? जिम्मेदार लोगों की भी हुई पहचान

नई दिल्ली. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद अब जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा आयुक्त को सौंपी गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी। वहीं इन सब के बीच अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बार फिर से अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि किस गलती की वजह से यह रेल हादसा हुआ है?

क्या कहा रेल मंत्री ने?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है और जांच रिपोर्ट आने दीजिए लेकिन हमने घटना के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली है। यह भीषण हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुआ। अभी हमारा फोकस सेवा बहाली पर है। हम जल्द से जल्द इस रूट में फिर से सेवा बहाल करना चाह रहे हैं।

यहां देखें Video रेल मंत्री ने क्या कहा?

https://twitter.com/ANI/status/1665214394517815298?s=20