UPSC CSE 2023 का नोटीफिकेशन जारी, IAS समेत 1105 वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया पर यह हैं अपडेट

UPSC CSE/IFS 2023 Notification Exam Date Released: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2023 या इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस (Indian Administration Service) एग्जाम और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (Indian Forest Service 2023) का अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। आयोग द्वारा जारी यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम (Civil Service Prelims Exam 2023) 28 मई (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, IAS IPS समेत विभिन्न सिविल पदों पर 1105 वैकेंसी साथ ही वन सेवा परीक्षा में 150 वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों के लिए UPSC IAS prelims 2023 का ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। IAS, IPS, IRS, IFS बनने के लिए तैयारी कर रहे कैंडीडेट्स यूपीएससी के अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 21 फरवरी 2023 तक का समय आयोग द्वारा दिया गया हैं।

IAS के फॉर्म भरने के लिए क्या क्वालिफिकेशन हैं ?

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में शामिल होने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक का डिग्री होना चाहिए।

कितनी उम्र के कैंडिडेट्स IAS के फॉर्म भर सकते हैं –

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडीडेट्स के आयु 1 अगस्त 2023 के स्थिति पर न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तक होनी चाहिए। वही, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को गवर्नमेंट के मापदंड के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आवेदन फीस-

GEN/ OBC कैंडिडेट्स के लिए फीस 100 रूपए रखा गया हैं। एसटी/एससी/दिव्यांग व महिला कैंडीडेट्स के लिए कोई फीस नहीं हैं। फीस का भुगतान विजा/मास्टर/रुपए/क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई से किया जा सकता हैं।

UPSC Civil Service Exam क्या है?

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE – Civil Service Examination) के माध्यम से होता हैं। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल भी होते हैं। लेकिन कुछ की ही मेहनत सफल हो पाती हैं और वे चयनित हो पाते हैं। भारत सरकार के करीब 24 सेवा विभागों में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा के जरिये नियुक्तियां होती हैं। इसी परीक्षा से IAS, IPS और IFS भी बनते हैं। लेकिन इनमें सबसे अहम पद हैं आईएएस ऑफिसर यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी का। आईएएस यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस से ही ब्यूरोक्रेसी यानी नौकरशाही में प्रवेश होता हैं। आईएएस में चयनित अभ्यर्थी विभिन्न मंत्रालयों में सचिव, विभागों या जिलों के प्रशासनिक अधिकारी/ जिलाधिकारी/ कलेक्टर बनते हैं।

ऐसे भरे फार्म-

० आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं

होम पेज पर One Time Registeration OTR For Examination लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे यहां मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

इसके बाद लॉग-इन कर लेवें।

एप्लीकेशन फॉर्म भरे, फीस जमा करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

फॉर्म को सबमिट कर दें। इसके बाद भविष्य के लिए एक कॉपी प्रिंट कर लें।