साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी.. पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा

मुम्बई। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के घर को बॉम्ब से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थलापति विजय के घर को उड़ाने की कॉल के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और नंबर ट्रेस कर धमकी देने वाले 21 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी विल्लुपुरम का रहने वाला है। जिसने फेक कॉल कर एक्टर के घर में बॉम्ब रखे जाने की अफवाह उड़ाई थी।

दरअसल, युवक ने 04 जुलाई देर रात तमिलनाडु पुलिस के मास्टर कंट्रोल रूम में फोन किया था और पुलिस से कहा कि, सलिन्गमम निवासी थलापति विजय के चेन्नई स्थित घर में बॉम्ब प्लांट किया गया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई। इसके साथ ही पुलिस ने नंबर ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की।

द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 02 घंटे की छानबीन में पुलिस को बता चला कि यह एक फेक कॉल था। जो किसी ने प्रेंक के तौर पर किया था। नंबर ट्रेस करने पर मरक्कानम, विल्लुपुरम के एक 21 वर्षीय लड़के तक पहुंची। पुलिस ने लड़के से पूछताछ की तो पता चला लड़का दिमागी रूप से विकलांग है। जिसने मजाकिया तौर पर पुलिस को फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने लड़के को दोबारा ऐसा ना करने की धमकी दी और फिर छोड़ दिया।

मरक्कानम इंस्पेक्टर ने घटना के बारे में सूचना देते हुए बताया कि- ‘लड़का इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता, पुदिचेरी के मुख्यमंत्री नारायणस्वामी और पुदुचेरी की राज्यपाल किरन बेदी को लेकर इस तरह के प्रैंक कॉल कर चुका है। लड़का दिमागी तौर पर विकलांग है और अक्सर ही डायल 100 पर कॉल करता है और प्रैंक करके कॉल कट कर देता है.’ बता दें कि थलापति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मास्टर’ के रिलीज में व्यस्त हैं। थलापति की इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है।