इस साल सोने का रेट 64,000 तक जा सकता है, जानिए अपने शहर में सोने का दाम

फटाफट डेस्क. जल्द ही सोने के दाम आसमान छूने वाले हैं। आज से ही सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 53,950 रुपये है। बीते दिन 51,700 भाव था। यानी कि दाम बढ़े हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 58,570 रुपये थी।आज दाम बढ़े हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन अब इसमें थोड़ा करेक्शन आया। सोने का दाम फिर 58,000 रुपये के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है।

सोने के दाम (Gold Price Today)

img 20230318 wa00065013350263652883740

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बड़े बाजारों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग की बात करें तो आज 24 कैरेट का 10 ग्राम प्योर गोल्ड कल के मुकाबले 100 रुपये टूटकर बढ़कर 56,680 रुपये हो गई है। कुछ इस तरह रहेंगे भाव –

22 कैरेट के भाव

– 22 कैरेट का स्टैंडर्ड गोल्ड 1 ग्राम- 5,398 रुपये
– 22 कैरेट का स्टैंडर्ड गोल्ड 8 ग्राम- 43,184 रुपये
– 22 कैरेट का स्टैंडर्ड गोल्ड 10 ग्राम- 53,980 रुपये

24 कैरेट के भाव

– 24 कैरेट प्योर गोल्ड 1 ग्राम- 5,668 रुपये
– 24 कैरेट प्योर गोल्ड 8 ग्राम- 45,344 रुपये
– 24 कैरेट प्योर गोल्ड 10 ग्राम- 56,680 रुपये

जानकारी के लिए आपको बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

ऐसे पहचाने सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।