3 बच्चे की माँ को आपत्तिजनक हालत में दूसरे मर्द के साथ पकड़ा… ग्रामीणों ने पिटाई कर करा दी शादी

झारखंड के जामताड़ा थानाक्षेत्र के चंगाईडीह गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार रात प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। जिसके बाद दोनों को खंबे से बांध दिया गया। और दोनों की पिटाई कर दी गई। इस दौरान मौके पर देर रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में हो हंगामे के बीच ग्रामीणों ने रात में ही दोनों की शादी करा दी। दोनों प्रेमी युगल पूर्व से हैं शादीशुदा हैं। और दोनों 3- 3 बच्चे के माता-पिता हैं।

जानकारी के मुताबिक महिला का पति बाहर काम करता है और कई महीनों से घर नहीं आया। इसी दौरान महिला का संबंध एक अन्य पुरुष से हो गया। दोनों एक-दूसरे से लगातार मिलते रहे। चेंगायडीह गांव के मोहम्मद इब्राहिम के इस अवैध संबंध के बारे में गांववालों को भनक लगी। इसी बीच शुक्रवार को ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। जिसके बाद देर रात तक ग्रामीण दोनों को खंबे से बांधकर पिटाई की।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला को उसके ही घर में दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। जिसके बाद दोनों को खंबे से बांधकर देर रात शादी करा दी गई। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस और गांव के बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में पंचायत बैठाकर प्रेमी युगल को एक साथ रहने का फैसला सुनाया गया। बाद में ग्रामीणों ने महिला को उस व्यक्ति के हवाले कर दिया। इस सिलसिल में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।