दहेज के लालच में टाल रहे थे शादी… लड़की वालों ने दूल्हे को उठवाया… फ़िर पुलिस ने थाने लाया… जानिए इसके बाद क्या हुआ

बिहार। बेगूसराय के थाना परिसर में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई है। इस शादी की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल प्रेम-प्रसंग के बाद लड़की के घर वालों ने जब लड़के के घरवालों से शादी की बात की तो उन्होंने दहेज की मांग कर दी। दहेज मांगे जाने से नाराज लड़की के परिजन लड़के को पकड़कर मंदिर ले आए। यहां शादी की तैयारियां शुरू कर दी। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को थाने ले आई।

थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। बिहट गांव की रहने वाली दीपाली कुमारी का बनहारा गांव के शिवम कुमार से दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वाले लंबे समय से उसकी शादी करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं लड़के वालों की दहेज की मांग के कारण ये शादी नहीं हो पा रही थी।

लड़की वाले सोमवार को लड़के को पकड़कर मंदिर ले आए और शादी की तैयारी करने लगे। लड़के वालों की शिकायत पर पहुंची पुलिस लड़के को तेघड़ा थाने ले आई। यहां दोनों के परिजनों से बात करने के बाद पुलिस की सहमति से थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। शादी के बाद लड़का और लड़की काफी खुश हैं।