हाथी ने खेत पर काम कर रहे शख्स को दौड़ाकर किया हमला, देखें Video

असम में इंसानों पर हाथी के हमलों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कभी ये हाथी गांवों में घुस जाते हैं तो कभी ये खेतों में काम कर रहे लोगों पर हमला बोल देते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर हाथी के हमले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक हाथी खेतों के बीच भागते हुए एक आदमी पर हमला कर रहा है। इस घटना में व्‍यक्ति बुरी तरह से घायल हो जाता है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हाथी के हमले की यह घटना असम के धुबरी जिले की है। यहां के तमारहाट क्षेत्र में कुछ लोग खेतों पर काम कर रहे थे। इस बीच वहां एक हाथी ने हमला बोल दिया। यह हाथी दौड़ते हुए हमला करते दिख रहा है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक व्‍यक्ति भागते हुए गिर जाता है। उसका पीछा कर रहा हाथी भी काफी गुस्‍से में है। वह उस व्‍यक्ति के पास जाता है और उसपर हमला कर देता है। वीडियो में देखने से पता चल रहा है कि व्‍यक्ति को इस हमले में काफी चोट आई होगी।

घटना के बाद फॉरेस्‍ट ऑफिसर ने पूरी जानकारी दी है। उनका कहना है कि यह घटना काफी खौफनाक थी। इस हमले में घायल व्‍यक्ति का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। वह गंभीर घायल हुआ है। इसके बाद हाथी को भी जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।