Big Breaking : BJP सांसद की संदिग्ध मौत… कमरे में फंदे से लटका मिला शव..

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। वे हिमाचल के मंडी से बीजेपी के सांसद थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कमरा अंदर से बन्द था। राम स्वरूप शर्मा का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। अभी तक किसी सुसाइड नोट की बात सामने नही आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।