सास को दिल दे बैठा ससुराल में बसा दामाद, रास्ता से हटाने ससुर की कर दी हत्या

बांका (बिहार)। आमतौर पर दामाद अपनी सास को मां के समान दर्जा देता है, लेकिन बिहार में इस रिश्ते को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। सास औद दामाद के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। दोनों के संबंधों में कांटा बने ससुर की हत्‍या कर दी गई। हत्‍या का आरोप ससुराल में रहने वाले दामाद पर लगा है। घटना जिले के रजौन थाना के लौढिया की है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मृतक कलयुग पासवान की बड़ी बेटी की शादी मुस्तफापुर में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ वर्षों बाद ही दामाद राजेश पासवान अपने ससुराल में रहने लगा। आरोप है कि दामाद राजेश का अपनी सास से अवैध संबंध स्‍थापित गया। इसकी जानकारी घर के सदस्यों के साथ ही पूरे गांव में भी सार्वजनिक हो चुकी थी। लॉकडाउन के चलते ससुर कलयुग भी लुधियाना से अपना कामकाज समेट कर अपने घर लौढिया ही रहने लगे थे। घर में रहने के दौरान वह खेती करने लगे और फसल की रखवाली करने के लिये खेत के पास ही झोपड़ी बनाकर रहने लगे थे।

कलयुग का घर में रहना सास-दामाद के अवैध संबंध में रोड़े की तरह खटकने लगा और अंततः उनकी नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों और परिजनों ने खुलेआम दोनों के अवैध संबंध के चलते ही हत्या होना बताया है।

इस बाबत बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने हत्या की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर उचित करवाई करने की बात कही है। फिलहाल रजौन पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या को लेकर अवैध संबंध और दूसरे कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।