साध्वी प्रज्ञा ने कमिश्नर पर लगाया गंभीर आरोप.. पोर्न वीडियो दिखा कर करते थे गंदे सवाल

फ़टाफ़ट डेस्क। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पुरे देश को चौकाने वाली कई बयान दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि 3-4 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में उनको व्यक्तिगत रूप से बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया और हिरासत में लेकर उन्हें बेल्ट से इस तरह पीटा गया जिस वजह से उन्हें वेंटीलेटर तक पर जाना पड़ा। उनकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई।

उन्होंने परमबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें हिरासत के दौरान पॉर्न वीडियो दिखाई गईं और उनसे गंदे सवाल किए जाते थे।