दहेज में क्रेटा और बुलेट न मिलने पर बारात लाने से इनकार, दूल्हा समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

करनाल/हरियाणा। 11 फरवरी को सोनीपत के महलाना गांव से करनाल के कलवाहेड़ी गांव में बारात आनी थी। विवाह की पूरी तैयारी हो चुकी थी। शादी का सारा सामान आ चुका था, कार्ड बंट चके थे। लेकिन दूल्हे पक्ष ने क्रेटा व बुलेट की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से मना कर दिया। लड़की के पिता ने पंचायत की। बात न बनने पर पुलिस को शिकायत देकर दूल्हे समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच अब एएसपी हिमांद्री कौशिक करेंगी।

लड़की के पिता वरियाम सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसकी सबसे छोटी बेटी मंजू का रिश्ता शैलेन्द्र से हुआ था। जो कि सोनीपत का रहने वाला है और बिजली विभाग में क्लर्क है। दोनों की शादी सितम्बर में तय हुई थी। लड़की वालों ने आरोप लगाया जब शादी तय हुई थी तब महज 3 सूट में शादी की बात हुई थी। लेकिन अब दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगी जा रही है।

11 फरवरी शादी की तारीख पक्की हो गई और तीन फरवरी को सगाई, टेवा व विवाहा लग्न पत्रिका की रस्म के लिये पक्की कर ली थी। लेकिन 24 जनवरी को लड़के के परिवार वाले लड़की पक्ष की तरफ से जो सामान दिया जा रहा था। उसे घटिया बताकर ब्रांडेड सामान की डिमांड की। साथ ही साथ दहेज में गाड़ी की डिमांड की।

साथ ही साथ ये भी कहा कि शादी को अच्छे तरीके से करना है। 25 जनवरी को लड़के पक्ष की तरफ से फोन आया। उन्हें शादी नहीं करनी और रिश्ता तोड़ दिया। कल्वेहड़ी गांव में लड़की पक्ष के सभी गांव के लोग इक्कठे हुए और पंचायत की। पंचायत में फैसला लिया गया कि उस घर में लड़की की शादी नहीं करेंगे और बिरादरी में उन लोगों का बहिष्कार भी करेंगे।

वहीं जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि कल शाम को एसपी कार्यालय से एक शिकायत आई है। शैलेंद्र सोनीपत निवासी बिजली विभाग में नौकरी करता है। उसने मंजू के पिता से क्रेटा गाड़ी व बुलेट बाइक की मांग की है। इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। दूल्हे समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।