पेट्रोल-डीज़ल के दाम में बढोत्तरी, जानिए आज का नया रेट, मोबाइल पर ऐसे चेक करें

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है। लगातार तीन दिनों तक दाम स्थिर रहने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज डीजल की कीमत में 24 से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पेट्रोल की भी 23 से 25 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 75.13 84.95
कोलकाता 78.72  86.39
मुंबई 81.87  91.56
चेन्नई 80.43 87.63

(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।